क्या वित्तीय स्वतंत्रता संभव है?
जानें कि तीन लोगों ने अपने वित्तीय स्वतंत्रता के लक्ष्यों की दिशा में कैसे काम किया।
मुख्य बातें:
- अपने नियोक्ता के माध्यम से उपलब्ध सभी सुविधाओं का अधिकतम लाभ लें (अगर लागू हो) और जब संभव हो, तो वेतन कटौती का लाभ लेने पर विचार करें।
- विस्तृत बजट बनाना और पैसे बचाने के अवसरों की तलाश करना, लंबे अवधि वाले लक्ष्यों में सहायक हो सकता है। कुछ लोगों को लगता है कि शुरुआत में ही सोच-समझकर खर्च के फैसले लेने से समय के साथ बड़ा अंतर आ सकता है।
- जहां सही हो, कुछ वित्तीय फ़ैसलों को स्वचालित करने से निरंतरता बनाए रखना आसान हो सकता है।
चाहे वह सोमवार को देर तक सोना हो, एक महीने तक यात्रा करना हो, या ऐसा काम करना हो जो आपकी जेब से ज़्यादा आपके दिल को सुकून दे, आपको क्या और कब करना है, यह चुनने की सवुधा के बारे में कुछ लोग सिर्फ़ सपना ही देख पाते हैं। आपकी स्थिति के आधार पर, अगर आप रास्ते में कुछ समझौते करने के लिए तैयार हैं, तो यह सुविधा पाना जितना मुश्किल लगता है उससे कहीं ज़्यादा आसान हो सकता है।
“FIRE” मूवमेंट (वित्तीय स्वतंत्रता, जल्दी रिटायरमेंट) तेज़ी से बचत और समझदारी से निवेश करने की अहमियत पर फ़ोकस करता है, जिसका लक्ष्य वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करना है। कुछ लोग जल्दी रिटायर चाहते हैं, वहीं अन्य लोग अपने रहन-सहन और काम करने के तरीके में अधिक विकल्प और लचीलापन रखने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में काम करने वाले लोगों के तीन उदाहरण नीचे दिए गए हैं। समानता: सभी ने वित्तीय स्वतंत्रता पाने के लिए कम अवधि में जीवनशैली से संबंधित कुछ समझौते किए हैं और वे अपने रिश्तों के साथ FIRE (वित्तीय स्वतंत्रता, जल्दी रिटायरमेंट) हासिल करना चाह रहे हैं।
लंबी अवधि वाले लक्ष्यों के लिए कम अवधि में किए जाने वाले त्याग
वित्तीय स्वतंत्रता पाने के लिए ब्रिजेट डन की राह उनके करियर की शुरुआत में ही शुरू हो गई थी। अपनी शादी से पहले ही वे बचत के रास्ते पर मजबूती से चल रही थीं—उन्होंने स्टूडेंट लोन को जल्द से जल्द चुका दिया था।
हालांकि वे जल्दी रिटायर होने की योजना नहीं बना रहे हैं, लेकिन दोनों भविष्य में ज़्यादा विकल्प पाने को लेकर उत्साहित हैं। उनके वित्तीय लक्ष्य एक जैसे हैं और वे एक टीम के रूप में उन्हें हासिल करते हैं।
ब्रिजेट ने बताया कि "साथ में MBAs [मास्टर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन] करने का फ़ैसला लेना, हमारे लिए सबसे बड़ी शुरुआत थी। हमने शाम की क्लास वाले MBA प्रोग्राम किए और हमने शुरुआत में ही तय कर लिया था कि हम नकद भुगतान करेंगे, लोन नहीं लेंगे"।
उन्होंने आगे बताया कि "हम इस बारे में बहुत ज़्यादा उत्साहित नहीं थे, लेकिन इस बात से मदद मिली कि हम दोनों राज़ी थे। क्या हम किसी बेहतर अपार्टमेंट में और शहर के ज़्यादा करीब रह सकते थे? ज़रूर। लेकिन हम दोनों के लिए यह असल में बहुत ज़रूरी था कि हम स्कूल की फ़ीस भर सकें"।
दंपति के पास ऐसी गाड़ी है जिस पर कोई कर्ज़ नहीं है, और वित्तीय नज़रिए से उनके लिए अभी नई कार खरीदना सही नहीं था। इसके अलावा, उन्होंने एक बड़ा विवाह समारोह आयोजित करने के बजाय चुपचाप शादी कर ली। ब्रिजेट ने बताया, "एक ऐसा मज़ेदार दिन बिताना अच्छा था जो पूरी तरह हमारे बारे में था और जिससे हमारे वित्तीय लक्ष्य भी खराब नहीं हुए"।
अपने 30-साल के कर्ज़ के अलावा, उन पर कोई कर्ज़ नहीं है। हालांकि उन्होंने इस स्थिति तक पहुंचने के लिए जीवनशैली में कुछ बदलाव किए हैं, लेकिन यह किसी त्याग जैसा महसूस नहीं होता। रेस्टोरेंट में न जाकर घर पर खाना बनाना और नई किताबें खरीदने के बजाय लाइब्रेरी से किताबें लेना, इसके कुछ उदाहरण हैं। ब्रिजेट ने यह भी कहा कि "यह इस बारे में रचनात्मक रूप से सोचने के बारे में है कि हम थोड़ी कम लागत पर किसी अनुभव या वस्तु तक कैसे पा सकते हैं"।
अपने जुनून को पूरा करने के लिए 44 साल की आयु में रिटायर हुईं
रामत ओयेतुंजी, निवेश के साथ अपने शुरुआती अनुभवों को अपनी वित्तीय यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताती हैं। नौकरी छूटने के बाद, उन्होंने मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए फिर से पढ़ाई शुरू की और नियमित रूप से छोटी-छोटी बचत करना शुरू कर दिया। उन्होंने उस पैसे को लंबी अवधि तक के लिए निवेश करना शुरू कर दिया।
इस आदत ने अधिक बचत जमा करने में मदद की और बाद में रामत को सफल होने के लिए तैयार किया। उन्होंने बताया है कि "मैंने लंबे समय तक अपनी पुरानी कार चलाई। जैसे ही मैं अपने [नौकरी से रिटायरमेंट की योजना] में योगदान करने में सक्षम हुई, मैंने अधिक बचत करना शुरू कर दिया। इससे पहले, मैंने कम से कम एक निवेश खाते में योगदान दिया—थोड़ा-थोड़ा करके पैसे बचाए"।
बाद में उन्होंने शादी की और संपत्ति सहित निवेश के कई तरीकों को अपनाया। एक समय पर, उन्होंने और उनके परिवार ने दो लोगों के रहने के लिए प्रॉपर्टी खरीदने का फैसला किया, जहां वे संपत्ति के एक हिस्से में रहते थे और बाकी हिस्से को किराए पर दे देते थे। किराए से अतिरिक्त कामाई करने में मदद मिली। बाद में, उन्होंने अन्य प्रॉपर्टी में निवेश किया, जिसने उनके वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में भी मदद की।
उनके पति FIRE को लेकर उतने उत्साहित नहीं हैं, लेकिन वे अपने संयुक्त वित्तीय लक्ष्यों पर सहमत हैं। रामत अपने पैसे और संयुक्त रूप से बनाए गए घरेलू फ़ंड को मैनेज करती हैं, जबकि उनके पति अपने पैसे को मैनेज करते हैं।
इसी दौरान उन्होंने अपनी कंपनी शुरू की जो महिलाओं को वित्त-प्रबंधन के बारे में सिखाती है। रामत ने बताया "वित्तीय स्वतंत्रता सभी के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन विशेष रूप से महिलाओं के लिए, यह आपको विकल्प देती है— उदाहरण के लिए, किसी बुरे रिश्ते या बुरी स्थिति से बाहर निकलने का विकल्प"।
हालांकि उन्होंने इस सफ़र में कुछ समझौते किए, लेकिन वे कहती हैं, "मुझे नहीं लगा कि ये कोई त्याग थे, क्योंकि मैं वित्तीय स्वतंत्रता को महत्व देती हूं और उन चीज़ों पर खर्च करना पसंद करती हूं जो मेरे लिए अहम हैं"।
कम वित्तीय तनाव वाले भविष्य की दिशा में काम करना
मैरीऐन1 और उनके पति, रिटायरमेंट की किसी तारीख को टारगेट करने के बजाय, भविष्य की जीवनशैली के लिए वित्तीय स्वतंत्रता बनाने पर फ़ोकस करते हैं।
FIRE इस्तेमाल करने वाले कई लोगों के पास अपने अगले रोमांचक सफ़र पर निकलने से पहले, तय रकम बचाने का लक्ष्य होता है। हालांकि, मैरीऐन और उनके पति भविष्य की जीवनशैली के लिए ऐसा कर रहे हैं। मैरीऐन का कहना है कि "हमारे लिए कोई तारीख या संख्या महत्व नहीं रखती, बल्कि एक ऐसा जीवन अहमियत रखता है जिसकी हम अपने लिए कल्पना करते हैं। मैं चाहती हूं कि मेरे पति को ऐसी नौकरी मिले जहां काम करके उन्हें खुशी महसूस हो और उन्हें पैसों की चिंता न करनी पड़े"।
मैरीऐन एक वेडिंग फ़ोटोग्राफ़र के रूप में काम करती हैं, इसलिए उनकी आय में उतार-चढ़ाव होता रहता है, जबकि उनके पति की तय वेतन वाली नौकरी है। वह और उनके पति अपने कम और लंबी अवधि के लक्ष्यों को लेकर एकमत हैं, और उनकी बचत उनके वेतन से होती है।
मैरिऐन ने बताया कि "यह तीन हिस्सों में बांटा जाता है। इसका एक-तिहाई टैक्स में, एक-तिहाई रिटायरमेंट और निवेश खातों में, और बाकी एक-तिहाई हमारे खर्चों, बिलों और कर्ज़ों के लिए एक [करंट] खाते में जाता है"।
उनकी आय नकद में रखी जाती है और जिसका उपयोग बड़ी खरीदारी, जैसे घर की मरम्मत, और यात्रा व रेस्टोरेंट जैसी अतिरिक्त चीज़ों के लिए किया जाता है। साल के आखिर में, जो पैसा खर्च नहीं होता है, वह उनके निवेश में चला जाता है।
जब निवेश की बात आती है, तो उनके पास टैक्स-लाभ वाले खाते होते हैं, जैसे कि व्यक्तिगत या नौकरी से रिटायरमेंट के लिए बचत खाते। उन्होंने प्रॉपर्टी में भी निवेश किया है। दंपति के ऊपर घर के कर्ज़ के अलावा और कोई कर्ज़ नहीं है। फिलहाल, उनके लिए अपने कम-ब्याज वाले कर्ज़ को चुकाने के बजाय अपने पैसे का निवेश करना ज़्यादा समझदारी है।
मैरीऐन का कहना है कि "हम मेहंगी गाड़ियों, अच्छे कपड़ों वगैरह पर ज़्यादा खर्च कर सकते हैं, लेकिन हमें लगता है कि इनमें से कोई भी चीज़ हमें और ज़्यादा खुशी नहीं देगी। हमारे लिए, सुरक्षा और भविष्य की आज़ादी, बेहतर चीज़ें होने से कहीं ज़्यादा अहम हैं"।
वित्तीय स्वतंत्रता पाने के लिए काम कर रहे लोगों की ओर से पांच सुझाव
- ऑफ़िस में मिलने वाली सुविधाओं का फ़ायदा लें। ब्रिजेट का कहना है, "मुझे लगता है कि कई लोगों को उन्हें मिलने वाली सुविधाएं समझ नहीं आती हैं। अगर आपके लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं, तो उनका अधिकतम फ़ायदा लेने के लिए उन्हें अच्छी तरह समझना ज़रूरी है।" उदाहरण के लिए, भले ही आप अपने नियोक्ता की वर्कप्लेस रिटायरमेंट बचत योजना में अपने-आप नामांकित हो जाएं, हो सकता है कि इसमें योगदान का स्तर ऐसा निर्धारित किया गया हो जिससे नियोक्ता की ओर से मिलने वाले संभावित मैच का कुछ हिस्सा छूट जाए, जो मूल रूप से मुफ़्त धन है। पूरा मैच पाने के लिए आपको अपना योगदान सक्रिय रूप से बढ़ाना पड़ सकता है (अगर लागू हो)।
- पूरी जानकारी के साथ बजट तैयार करें। रामत ने हंसते हुए बताया कि "आपको पूरी जानकारी देनी होगी, आप अपनी पसंद के मुताबिक जानकारी नहीं चुन सकते—आप पैसा नहीं बनाने वाले"। उन्होंने यह भी बताया कि "मौज-मस्ती में खर्च करने के लिए मैने सालों से 200 प्रति माह, 50 प्रति सप्ताह तय कर रखा है। हर चीज़ के लिए रकम तय कर रखी है"। कुछ लोगों को इससे खर्चों को ट्रैक करने और कुछ खास प्राथमिकताओं के लिए पैसे तय करने में मदद मिलती है। साफ़ तौर पर बनाई गई योजना से बचत के अवसरों की पहचान करने में मदद मिल सकती है।
- लक्ष्य तय करें। मैरीऐन का कहना है कि "लक्ष्य को ध्यान में रखने से उसके लिए काम करते रहने में मदद मिलती है"। चाहे वह जीवनशैली, बचत या लचीलेपन से संबंधित हो, लक्ष्य समय के साथ प्रेरणा बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
- जीवनशैली से जुड़े अनचाहे खर्चों के बारे में सतर्क रहें। मैरीऐन ने बताया कि "हम जितना अब कमाते हैं, उसका एक-चौथाई कमाया करते थे, लेकिन हमें परेशानी नहीं हुई और यह आरामदायक था। हालांकि, हमारी आय बढ़ने के साथ ही खर्चों का स्तर भी बढ़ता हुआ लगता है। मैं इस बारे में सतर्क रहने की कोशिश करती हूं कि—आखिर कितना काफी है?"। आय के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं। समय के साथ इस बात के प्रति सचेत रहने से मौजूदा जीवनशैली और भविष्य की योजनाओं के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
- ऑटोमेशन पर विचार करें। मैरीऐन का कहना है कि "हमारी बचत, वेतन से अपने-आप कट जाती है; हमें इसके होने की आदत नहीं पड़ती, और हम इसे कभी देखते भी नहीं हैं। इसलिए, यह हमारी दैनिक जागरूकता का हिस्सा भी नहीं होता”। अगर उपलब्ध हो, तो बचत या निवेश को ऑटोमेट करने से प्रक्रिया को ज़्यादा बेहतर और उसे मैनेज करने में आसानी हो सकती है।
1. यह उनका वास्तविक नाम नहीं है।
शेयर किए गए विचार, दी गई तारीख के अनुसार हैं और बाज़ार या अन्य परिस्थितियों के आधार पर बदल सकते हैं। जब तक बताया न जाए, तब तक दी की गई राय को वक्ता या लेखक की मानी जाए, जैसा लागू हो, और ज़रूरी नहीं कि वे Fidelity Investments की हों। तीसरे-पक्ष के योगदानकर्ता, Fidelity के नहीं हैं और अपनी सेवाओं के लिए भत्ता पा सकते हैं।
1269652.1.1